छत्तीसगढ़

CG : 10वीं में जिले के दो छात्राओं ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

कक्षा 10वीं में 8 छात्राओं एवं कक्षा 12वीं में 4 छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में बनाई जगह

 कक्षा 10 वीं बोर्ड में 79.35 प्रतिशत एवं 12 वीं में 80.89 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे

महासमुंद , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम में महासमुंद जिले की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 8 छात्राओं ने एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले की 4 छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है।


कक्षा 12वीं की परीक्षा में के.जी. कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल सरायपाली की छात्रा कु. शहनाज परवीन ने 97.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार के.पी.आई. हायर सेकेण्डरी स्कूल चट्टीगिरोला, सरायपाली की छात्रा कु. गीतिका प्रधान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल बागबाहरा की छात्रा कु. पौर्वी देवांगन एवं एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा कु. दिव्या अग्रवाल ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से नौवां स्थान प्राप्त किया।


इसी तरह हाईस्कूल परीक्षा में जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपना वर्चस्व स्थापित किया। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा कु. संध्या नायक एवं एकलव्य इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल बलोदा की छात्रा कु. परीरानी प्रधान ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा कु. रानू सिद्धीमयी साहू एवं कु. रेणुका प्रधान ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा कु. चाहत चौधरी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान, कु. तिषा साहू ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां स्थान तथा कु. भारती चंद्रा एवं कु. लता चौधरी ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया।


जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं हेतु जिले से कुल 12 हजार 851 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12 हजार 663 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम में 3 हजार 906 छात्र एवं 6 हजार 97 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। कक्षा 10वीं में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 73.64 तथा बालिकाओं का 83.49 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 79.35 प्रतिशत रहा। इसी तरह कक्षा 12वीं में जिले से कुल 10 हजार 664 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें 10 हजार 579 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा में 3 हजार 332 छात्र एवं 5 हजार 205 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। हायर सेकेण्डरी परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.31 तथा बालिकाओं का 84.12 प्रतिशत रहा। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 80.89 प्रतिशत दर्ज किया गया।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में…

17 minutes ago
लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के…

27 minutes ago
डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं…

37 minutes ago
कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई…

42 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार, अब इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार, अब इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इंदौर  इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले…

45 minutes ago
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में…

47 minutes ago