मनेन्द्रढ़, नगर के एक स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा प्राची बीते 24 घंटे से लापता है। परिजनों के अनुसार प्राची बुधवार सुबह रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार चिंतित हो उठा। छात्रा के पास उसका मोबाइल फोन भी था लेकिन वह भी लगातार बंद आ रहा है जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
परिजनों ने देर रात सिटी कोतवाली में जाकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है। परिजन लगातार रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर रहे हैं लेकिन प्राची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छात्रा के अचानक लापता होने से मोहल्ले में भी सनसनी फैल गई है। सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है।
एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में…
बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर…
’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये…
कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम…
व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…
सागर शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…