छत्तीसगढ़

CG : 10 लाख 63 हजार की नशा सामान जब्त, महीनेभर पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

 रायगढ़ वर्ष 2024 की शुरुआत रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान से किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार का मानना है कि अपराधों पर अंकुश लगाने जुआ, शराब , नशीली पदार्थ के तस्करी पर कार्यवाही आवश्यक है। सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, मादक पदार्थ के तस्करी के विरूद्ध अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है। प्रत्येक क्राईम मीटिंग में एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता एवं कार्यवाही परस्पर जारी रखने के निर्देश सभी प्रभारियों को दिये गये जिसके फलरूवरूप माह जनवरी 2024 में अवैध शराब पर रिकार्ड कार्यवाहियां हुई । विशेष कर साइबर सेल की टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत थानों की टीम के साथ संयुक्त रूप से शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया । माह जनवरी में रायगढ़ जिले के विभिन्न थानों में 317 प्रकरणों में 318 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है जिसमें 1788 लीटर देशी प्लेन/महुआ एवं अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है । जब्त शराब का मूल्य करीब 2,86,000 है।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रत्येक ग्राम में “भारत माता वाहिनी” की तर्ज पर महिलाओं का समूह तैयार किया जा रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक कर अवैध शराब बनाने की सूचनाओं पर कार्यवाही कर कई अवैध शराब भट्ठियों और महुआ पाश का नष्टीकरण किया गया है।

इसी प्रकार गांजे के अवैध परिवहन में भी रायगढ़ पुलिस अंकुश लगाने में सफल रही । माह जनवरी में मादक पदार्थ गांजा पर 05 प्रकरण बनाये गये जिसमें 06 आरोपियों से 14 किलो 800 ग्राम गांजा जप्त किया गया है।

जब्त गंजे की अनुमानित कीमत करीब 1,77,000 है । इस प्रकार माह जनवरी में नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान में कुल 10 लाख 63000 हजार के अवैध शराब और गांजा जप्त कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । नशे के विरूद्ध रायगढ़ पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

5 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

5 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

5 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

5 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

5 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

6 hours ago