एमसीबी. जिले के ग्राम चैनपुर में आज छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए शराब को नष्ट किया गया है. इस दौरान 10985.57 लीटर जब्त मदिरा पर बुलडोजर चलाया गया. कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के आदेश के परिपालन में गठित समिति के सदस्य, पत्रकार और वीडियोग्राफर मौके पर मौजूद रहे.
थानावार केल्हारी से 5 प्रकरणों में 31 लीटर, झगराखांड़ से 28 प्रकरणों में 924.425 लीटर, कोटाडोल से 2 प्रकरणों में 13.86 लीटर, जनकपुर से 6 प्रकरणों में 97.84 लीटर, चिरमिरी से 36 प्रकरणों में 564.25 लीटर, खड़गवां से 59 प्रकरणों में 2828.82 लीटर, मनेंद्रगढ़ से 64 प्रकरणों में 3435.00 लीटर तथा पोंड़ी से 14 प्रकरणों में 3090.37 लीटर कुल 10985.57 लीटर मदिरा का नष्टीकरण किया गया. वहीं नष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान कांच के टुकड़ों को एक गड्ढा खोदकर अधोमृदित कर निराकरण किया है.


इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलेक्सियुस टोप्पो, निरीक्षक थाना प्रभारी झगराखांड़ अमित कश्यप, निरीक्षक थाना प्रभारी जनकपुर दीपेश सौनी, निरीक्षक थाना प्रभारी चिरमिरी विवेक पटेल, उप निरीक्षक थाना प्रभारी पोंड़ी ओम प्रकाश दुबे, उप निरीक्षक थाना प्रभारी कोटाडोल गंगा साय पैकरा, उप निरीक्षक थाना प्रभारी केल्हारी टीकेश्वर यादव, उप निरीक्षक थाना प्रभारी खड़गवां आर.एन. गुप्ता, उप निरीक्षक थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ सुनील तिवारी शामिल रहे.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…
भोपाल जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…
धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आज नगरीय प्रशासन विभाग, जिला कलेक्टर व…
नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन…
आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है…