छत्तीसगढ़

CG : 10 हजार 985 लीटर जब्त शराब पर प्रशासन का चला बुलडोजर…

एमसीबी. जिले के ग्राम चैनपुर में आज छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए शराब को नष्ट किया गया है. इस दौरान 10985.57 लीटर जब्त मदिरा पर बुलडोजर चलाया गया. कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के आदेश के परिपालन में गठित समिति के सदस्य, पत्रकार और वीडियोग्राफर मौके पर मौजूद रहे. 

थानावार केल्हारी से 5 प्रकरणों में 31 लीटर, झगराखांड़ से 28 प्रकरणों में 924.425 लीटर, कोटाडोल से 2 प्रकरणों में 13.86 लीटर, जनकपुर से 6 प्रकरणों में 97.84 लीटर, चिरमिरी से 36 प्रकरणों में 564.25 लीटर, खड़गवां से 59 प्रकरणों में 2828.82 लीटर, मनेंद्रगढ़ से 64 प्रकरणों में 3435.00 लीटर तथा पोंड़ी से 14 प्रकरणों में 3090.37 लीटर कुल 10985.57 लीटर मदिरा का नष्टीकरण किया गया. वहीं नष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान कांच के टुकड़ों को एक गड्ढा खोदकर अधोमृदित कर निराकरण किया है. 

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलेक्सियुस टोप्पो, निरीक्षक थाना प्रभारी झगराखांड़ अमित कश्यप, निरीक्षक थाना प्रभारी जनकपुर दीपेश सौनी, निरीक्षक थाना प्रभारी चिरमिरी विवेक पटेल, उप निरीक्षक थाना प्रभारी पोंड़ी ओम प्रकाश दुबे, उप निरीक्षक थाना प्रभारी कोटाडोल गंगा साय पैकरा, उप निरीक्षक थाना प्रभारी केल्हारी टीकेश्वर यादव, उप निरीक्षक थाना प्रभारी खड़गवां आर.एन. गुप्ता, उप निरीक्षक थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ सुनील तिवारी शामिल रहे.

kgnews

Recent Posts

तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय…

19 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत प्रदेशभर…

29 minutes ago
कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के…

34 minutes ago
यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा' के विज़न को साकार करते…

44 minutes ago
उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

भोपाल उड़ीसा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नारायण नायक के नेतृत्व में आए…

54 minutes ago
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

1 hour ago