बिलासपुर जिले में बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कंपनी में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को दबोचा है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 11 लोगों से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
दरसअल, आसमा कालोनी निवासी ज्योति वाधवा ने मैग्नेटो मॉल में इंडिपेंडेंट बिजनेस ओनर के कार्यालय में संपर्क किया. कंपनी के डायरेक्टर प्रांजल पाटले, दुर्गा पटेल, अनुराग खूंटे कंपनी चला रहे हैं. जहां कंपनी में निवेश करने पर 40 से 50 प्रतिशत मुनाफा देने, मूलधन की राशि को कभी भी निकाल लेने और कंपनी में सबसे पहले 5 लोगों को जोड़ने पर मुनाफा होने का झांसा दिया. इसके लालच में आकर ज्योति समेत 11 लोगों ने कंपनी में एक करोड़ से ज्यादा रुपये निवेश किया. पहले तो उन्हें मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में मुनाफा देने में गोलमाल करने लगे. पीड़ितों ने जब अपने निवेश किये गए पैसे को मांगना शुरू किया तो वह घुमाने लगे।
जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत सिविल लाइन थाने में शिकायत की। मामले में पुलिस ने प्रांजल, दुर्गा और अनुराग के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक और भी कई लोग है, जो इनके झांसे में आकर करोड़ों रूपये निवेश किये है, जिसकी जांच की जा रही है।
धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…
रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…