CG : 11 अप्रैल से स्कूल खुलने के टाइम बदला …

अम्बिकापुर। अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को अब से ही तपती धूप का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए अम्बिकापुर जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 11 अप्रैल 2026 से जिले के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

दरअसल, जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा तथा कक्षा पहली से पांचवीं एवं छठवीं से आठवीं बोर्ड एवं स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं प्रातः प्रथम पाली में संचालित हो रही हैं, जिसके कारण कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं दोपहर द्वितीय पाली में संचालित की जा रही हैं, जो कि 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जायेंगी। इसके उपरांत 11 अप्रैल 2026 से जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त विद्यालय पूर्ववत् प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। विद्यालीन छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को गर्मी तथा लू से बचाव एवं सावधानी की सलाह दी जाती है। गर्मी तथा लू से बचाव के सभी आवश्यक उपाय एवं व्यवस्था सुनिश्चित करें।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं लोकभवन में पुष्पगुच्छ भेंट…

30 minutes ago
TMC सांसद पर हमले पर बोले CM साय, आरोप-प्रत्यारोप छोड़ जनहित के मुद्दों पर करें काम

TMC सांसद पर हमले पर बोले CM साय, आरोप-प्रत्यारोप छोड़ जनहित के मुद्दों पर करें काम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद पर हमले के बाद आरोप-प्रत्यारोप…

42 minutes ago
पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की बात

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की बात

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की…

52 minutes ago
CG : शादी घर से निकल नदी गया युवक, डूबने से मौत …

CG : शादी घर से निकल नदी गया युवक, डूबने से मौत …

बलरामपुर। गागर नदी में डूबे युवक के शव का सोमवार को तैरते हुए मिला. ग्रामीणों…

1 hour ago
CG : पहाड़ों और जंगलों से तरणताल तक : बैगा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर …

CG : पहाड़ों और जंगलों से तरणताल तक : बैगा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय हितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों…

2 hours ago