जगदलपुर। जगदलपुर शहर के निर्मल स्कूल की एक छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में सिर्फ तीन अंक कम आने पर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के द्वारा उठाये गए कदम से परिवार के लोग सदमे में आ गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। छात्रा के शव को पीएम के लिए ले जाया गया है।
बता दें कि शहर के निर्मल स्कूल में पढ़ने वाली हर्षिता सोनी 12वीं कक्षा में कामर्स की छात्रा थी। सोमवार की सुबह जब रिजल्ट घोषित किया गया तो हर्षिता ने भी अपना रिजल्ट देखा, जहां उसकी उम्मीद से तीन अंक कम आए। 3 अंक कम आने पर वह दुखी हो गई। परिजनों ने बताया कि नंबर कम आने की वजह से बेटी परेशान हो गई। फिर अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहां शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खरसिया यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…
रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…
भोपाल पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…