रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 63,200 रुपये और चांदी प्रति किलो 74,100 रुपये रही। इससे पहले 11 नवंबर को सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 61,800 रुपये और चांदी प्रति किलो 72,800 रुपये थी। त्योहारी सीजन में जहां दोनों कीमती धातुओं में गिरावट थी और उपभोक्ताओं द्वारा जबरदस्त खरीदारी की जा रही थी। अब शादी सीजन में 12 दिनों में ही सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आ गई है और सोना 1400 रुपये महंगा हो गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *