रायगढ़। रायगढ़ में गर्मी सीजन के शुरू होने से पहले खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम लगातार चल रहा है। जहां मंगलवार को एक बार फिर से 33/11 KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी स्टेशन फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह साढ़े 10 बजे से खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम चलेगा। दोपहर ढाई बजे तक यानि 4 घंटे तक 14 जगह पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इससे पहले भी इस एरिया में काम किया गया, लेकिन पूरी तरह से खुले तारों को कवर्ड तार में बदला नहीं जा सका था, इसलिए मंगलवार को एक बार फिर यहां काम किया जाना है। वहीं बताया जा रहा है कि आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन किया जा सकता है। ताकि कवर्ड तार में बदलने का काम पूरा हो सके।
बिजली विभाग के काम के दौरान 14 जगह बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसमें एसपी बंगला और ऑफिस के साथ ही सिविल लाइन, नटवर स्कूल, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, पथिक होटल, गुड लक होटल, रेलवे कॉलोनी, गांधी गंज, निगम कॉम्पलेक्स, नायक बाड़ा व संबंधित क्षेत्र एरिया शामिल है।
रविवार को कोतरा रोड स्थित 132/33/11 KV उपकेन्द्र में मेंटनेंस काम किया गया था। तब सुबह 10 बजे से 3 बजे तक करीब 42 एरिया प्रभावित हुआ था। इस दौरान गर्मी के मौसम को देखते हुए जरूरी रखरखाव का काम और ट्री कटिंग किया गया था।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…