छत्तीसगढ़

CG : 15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय रोग जांच

जन्मजात हृदय रोग से पीडि़त बच्चों की होगी स्क्रीनिंग, जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी भी

रायपुर,

15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय रोग जांच

बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर द्वारा 15 जून 2026 को जिला अस्पताल जशपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रातः 9 बजे से बच्चों के हृदय संबंधी रोगों की निःशुल्क जांच की जाएगी।

एसईसीएल के सीएसआर कार्यक्रम “धड़कन” के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ऐसे बच्चों की विशेष जांच की जाएगी, जिन्हें सांस लेने में परेशानी, वजन नहीं बढ़ना, बार-बार सर्दी-खांसी या निमोनिया होना, स्तनपान के दौरान अत्यधिक पसीना आना, तेज धड़कन या शरीर में नीलापन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का परीक्षण एवं आवश्यक जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। जांच के दौरान जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित पाए जाने वाले बच्चों को चिन्हांकित कर उनका उपचार एवं आवश्यक सर्जरी रायपुर स्थित सत्य साई संजीवनी अस्पताल में एसईसीएल के सहयोग से पूर्णतः निःशुल्क कराई जाएगी।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि ऐसे लक्षण वाले बच्चों को शिविर में लाकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ अवश्य दिलाएं, ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

15 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

15 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

16 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

16 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

16 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

16 hours ago