छत्तीसगढ़

CG : 15 लोगों की मौत हुई 7 दिन के अंदर, बस्तर में हुए हादसे

बस्तर। साल 2024 के अंतिम सप्ताह में बस्तर के अलग-अलग जगहों पर 5 से ज्यादा भीषण सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें कुल 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 50 लोग घायल हैं। बस्तर के कोलेंगे और कांकेर के भानुप्रतापपुर इलाके में हुए हादसे में कुल 11 मौतें हुई हैं। कोलेंगे के चांदामेटा गांव में एक साथ 6 अर्थियां उठी। साल का अंतिम सप्ताह हादसों से भरा रहा। बस्तर जिले के कोलेंगे इलाके में ट्रक पलटने से कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से 4 की स्पॉट डेथ तो वहीं 2 लोगों ने अगले दिन (22 दिसंबर) इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस हादसे में 38 लोग घायल हुए थे। जगदलपुर के रहने वाले अमन चौधरी (16) अपने दोस्त यूसुफ अंसारी (17) और अन्य करीब 6 से 7 दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था। अमन और यूसुफ दोनों एक स्कूटी में सवार थे। इनके अन्य दोस्त भी अपनी दुपहिया वाहनों से आगे चल रहे थे। इसी दौरान कोड़ेनार थाना क्षेत्र के मावलीभाटा के नजदीक एक कार ने टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों की मौत हो गई।

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में सड़क हादसे में पांच कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत हो गई। इनमें दो युवतियां भी शामिल थी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक में सवार पांचों छात्र-छात्राओं ने दम तोड़ दिया था।जगदलपुर मे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसा इतना जबरदस्त था कि, युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य युवक घायल था। जगदलपुर के कुम्हारपारा के नजदीक एक ट्रक की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक का नाम कपिल तांडे है जो आड़ावाल से जगदलपुर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

kgnews

Recent Posts

CG : 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण …

CG : 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…

7 minutes ago
CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…

15 minutes ago
CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…

23 minutes ago
CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…

43 minutes ago
CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…

45 minutes ago
CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…

51 minutes ago