छत्तीसगढ़

CG : 15 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

कोरबा के CSEB कॉलोनी स्थित बीकन स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र का नाम 15 वर्षीय कुलदीप राठिया है, जो कक्षा 9वीं का छात्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक के पिता राय सिंह राठिया ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। कुलदीप दूसरे नम्बर का है। वह काम से रायगढ़ गाड़ी लेकर गया हुआ था। देर रात वापस लौटा, जहां सुबह उठने पर उसे पता चला कि कुलदीप फांसी पर लटका हुआ है। कुलदीप को जिंदा समझकर तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि छात्र कुलदीप राठिया रात को देर से घर लौटा था, जिससे उसे मां ने डांट-फटकार लगाई। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि डांट से नाराज होकर छात्र ने खुदकुशी की है। सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक आकाश शर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कार्रवाई कर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि पिता राय सिंह राठिया ड्राइवरी का काम करता है। वहीं मां दूसरे के घर झाड़ू पोछा लगाकर दोनों बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

3 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

3 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

3 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

3 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago