छत्तीसगढ़

CG : 15 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया नव दंपत्तियों को आशीर्वाद

जांजगीर-चांपा  । कलेक्टर  के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विकासखंड पामगढ़ के सदभावना भवन में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे धार्मिक रीति रिवाज से 15 जोड़ों का विवाह हुआ। नव दंपत्तियों को उपहार देकर उनके सुखद गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कन्या के विवाह के लिए होने वाली आर्थिक कठिनाईयों के निवारण और विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूल खर्चों को रोकना और प्रतिष्ठापूर्ण माहौल में सामूहिक विवाह का आयोजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष  राघवेंद्र प्रताप सिंह,  गुलाब सिंह चंदेल,  अंबेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया और नव दंपतियों को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक  अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सभापति धरमलाल भारद्वाज, जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष कल्याणी सीताराम यादव, नगर पंचायत पामगढ़ के अध्यक्ष तेरसराम यादव कल्याण बर्मन,  गुलाब सिंह चंदेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल सहित ब्लॉक परियोजना अधिकारी अनिमा मिश्रा, सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

7 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

11 minutes ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

20 minutes ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

27 minutes ago
CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

48 minutes ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

1 hour ago