छत्तीसगढ़

CG :16 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के असर, गर्मी से मिलेगी राहत …

रायपुर/दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. मौसम एजेंसियों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में भी 11 और 12 जून के दौरान बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

वहीं मॉनसून की सक्रियता के चलते केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण-गोवा और पूर्वोत्तर भारत में अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है. केरल के एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं असम और मेघालय में भी मॉनसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी. मौसम विभाग ने बताया है कि आज 16 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा बारिश देखने को मिलेगी.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बच्चों को तिलक लगाकर बांटी अध्यापन सामग्री…

राजनांदगांव : बच्चों को तिलक लगाकर बांटी अध्यापन सामग्री…

राजनांदगांव | नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले दिन स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव…

11 minutes ago
राजनांदगांव : किसानों का धान खरीद कर साल भर बाद भी नहीं किया 20 लाख भुगतान…

राजनांदगांव : किसानों का धान खरीद कर साल भर बाद भी नहीं किया 20 लाख भुगतान…

​अंबागढ़ चौकी , ग्राम बांधा बाजार स्थित मुरारी ट्रेडर्स के संचालक मुरारी खंडेलवाल पर किसानों…

15 minutes ago
MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई

MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई

 जबलपुर मध्य प्रदेश के बहुचर्चित और सात वर्षों से लंबित ओबीसी आरक्षण विवाद मामले में…

49 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान

रायपुर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम…

60 minutes ago
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा

भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा

भोपाल  राजधानी भोपाल बार संघ चुनाव इस बार प्रत्याशियों के लिए बेहद खर्चीला साबित हो…

1 hour ago
सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

भोपाल  राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना सड़क हादसों की खबरें…

1 hour ago