छत्तीसगढ़

CG : 17 वर्षीय छात्र हुआ लापता….

जगदलपुर। रायगढ़ निवासी 17 वर्षीय छात्र अंश श्रीवास्तव के जगदलपुर से लापता होने का मामला सामने आया है। वह जेईई परीक्षा देने के लिए अपने ननिहाल जगदलपुर आया हुआ था। परीक्षा के बाद से उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों के अनुसार, अंश श्रीवास्तव (पिता अमित श्रीवास्तव) जेईई परीक्षा देने के लिए लगभग 15 दिन पहले जगदलपुर आया था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से अपनी स्कूटी लेकर निकला, जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

परिजनों ने बताया कि अंश ने अपने पिता और मामा को एक व्हाट्सएप संदेश भेजा था, जिसे लेकर परिवार चिंतित है। संदेश मिलने के बाद परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। बाद में अंश की स्कूटी नया पुल के पास खड़ी मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र और नदी में तलाश शुरू की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह गुमशुदगी का मामला है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए खोजबीन की जा रही है। अभी तक अंश के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अंश के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव | सुशासन तिहार अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा शासन की योजनाओं…

14 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले…

22 minutes ago
ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर…

25 minutes ago
राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव| पुष्पवाटिका के तालाब में लगातार गंदगी बढ़्ती जा रही है। तालाब का बड़ा हिस्सा…

27 minutes ago
भोपाल मेट्रो के लिए चलेगा बुलडोजर! न्यू मार्केट-रोशनपुरा में कई दुकानें और मकान हटेंगे

भोपाल मेट्रो के लिए चलेगा बुलडोजर! न्यू मार्केट-रोशनपुरा में कई दुकानें और मकान हटेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए अब…

28 minutes ago
राजनांदगांव : बाजार के सामने सड़क पर ही फेंक रहे कचरा कचरा…

राजनांदगांव : बाजार के सामने सड़क पर ही फेंक रहे कचरा कचरा…

राजनांदगांव | हाट बाजार के सामने सड़क पर कचरा फेंका जा रहा है। यहां बड़ी…

30 minutes ago