छत्तीसगढ़

CG : 180 दिन तक गैंगरेप, प्रेमी की हरकत के चलते ब्लैकमेल होते रही पीड़िता …

कोरबा। एक किशोरी के प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो बना कर अपने दोस्तों के बीच उसे सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद वह आपत्तिजनक वीडियो उनके मोबाइल में मौजूद होने का दावा कर किशोरी के साथ छह माह के भीतर प्रेमी के नौ और दोस्तों ने ब्लैकमेलिंग करते हुए दुष्कर्म किया। कोरबा जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी का इसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक होरीलाल चौहान 30 वर्ष के साथ प्रेम प्रसंग था।

पीड़िता ने पुलिस को जो बताया, उसके अनुसार प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और इस दौरान उसे विश्वास में लेकर वीडियो बना लिया। बाद में प्रेमी ने यह वीडियो न केवल अपने दोस्तों को दिखाया, बल्कि शेयर भी कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, इस वीडियो को हथियार बनाते हुए प्रेमी के ही कुछ दोस्तों ने दुष्कर्म किया। इस बीच इस घटना की जानकारी कुछ अन्य युवकों को भी हो गई और वे भी वीडियो हासिल कर लेने की बात कहते हुए किशोरी को ब्लैकमेलिंग करने लगे। इस तरह प्रेमी समेत 10 युवकों ने दिसंबर 2025 से मई 2026 तक दुष्कर्म किया। अंतत: किशोरी अपने स्वजन को इस घटना से अवगत कराया और इसकी रिपोर्ट बालको थाना में दर्ज कराया गया। इस सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में पीड़िता का बयान दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ताबड़तोड़ छापेमारी की और होरी लाल चौहान, कन्हैया सिंह 25 वर्ष, उदय चौहान 22 वर्ष, मनीष चौहान 22 वर्ष, बुग्गु चौहान 21 वर्ष, राकेश सिंह 40 वर्ष, दशरथ पटेल 32 वर्ष, चित्रभान पटेल 30 वर्ष, शत्रुघ्न चौहान 25 वर्ष और योगेश चौहान 22 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सीएसपी कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता के साथ दिसंबर 2025 से मई 2026 तक विभिन्न युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। चूंकि वह नाबालिग है, इसिलए पॉक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का अपराध पंजीबद्ध कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल से वह वीडियो भी पुलिस ने हासिल कर लिया है, जिसे दिखा कर आरोपित ब्लैकमेलिंग कर रहे थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

7 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

8 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

8 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

8 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

8 hours ago