छत्तीसगढ़

CG : 2 गांव के लिए नाव की सुविधा, अब बाढ़ आने पर नहीं होगी परेशानी

बिलासपुर । मनियारी नदी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ऐसा हुआ तो कई गांव का संपर्क टूट जाएगा। ऐसा न हो इसलिए अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किया है। रविवार को ग्राम कटामी और बम्हनी के बीच नाव की सुविधा दी गई है। इससे ग्रामीण बाढ़ में आराम से आवाजाही कर सकते हैं। इसके साथ वन अमला भी पेट्रोलिंग कर जंगल व वन्य प्राणियों की सुरक्षा कर सकता है। यहां जब नदी उफान पर आती है तो आधा दर्जन से अधिक गांव का संपर्क टूट जाता है। इस स्थिति में ग्रामीणों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। दैनिक उपयोग की चीजों के अलावा बाजार, अस्पताल पहुंचने में तकलीफ होती है। हालांकि इस समस्या को देखते हुए प्रबंधन ने कुछ जगहों पर पुल बनाने की योजना तैयार की है। पुल निर्माण में कुछ समय लगेगा। अभी बरसात का मौसम है। इसलिए गांवों के संपर्क टूटने की हालत निर्मित हो चुकी है।

इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रबंधन ने गांवो के बीच मनियारी नदी में बाढ़ के स्थिति के मद्देनजर ग्राम कटामी और बम्हनी के बीच नाव को स्थापित किया गया। एटीआर प्रबंधन पूर्व वर्ष में भी आपात स्थिति को ध्यान में रखकर नाव उपलब्ध कराया था। यह ऐसा किया जाता है ताकि बरसात के दिनों में एटीआर क्षेत्र के कई गांव पहुंच विहीन न हो और लोगो के आवागमन और वन्य प्राणी की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग में कार्य में भी बाधा न आए। नाव उपलब्ध होने से आपात स्थिति में नदी पार करने में आसानी होगी। प्रबंधन की इस व्यवस्था से ग्रामीण राहत भी महसूस कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

कमजोर मानसून पर CM साय का किसानों को भरोसा, बोले- सरकार साथ है, बारिश के हिसाब से करें खेती

कमजोर मानसून पर CM साय का किसानों को भरोसा, बोले- सरकार साथ है, बारिश के हिसाब से करें खेती

रायपुर. अल नीनो के असर से मानसून के कमजोर होने पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव…

40 minutes ago
3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन

3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन

3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य 'सहकार संकल्प दौड़' का आयोजन सहकारिता,…

46 minutes ago
MP में जी-राम-जी स्कीम लागू, 125 दिन रोजगार की गारंटी; 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

MP में जी-राम-जी स्कीम लागू, 125 दिन रोजगार की गारंटी; 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

भोपाल  केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (VB-G Ram-G)…

48 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर …

CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर …

रायपुर : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और…

1 hour ago
CG : डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार …

CG : डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार …

रायपुर : खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ)…

1 hour ago
CG : कम लागत, दोगुना फायदा : जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी …

CG : कम लागत, दोगुना फायदा : जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी …

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने…

1 hour ago