छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : में 11 दिन से हो रही झमाझम बारिश ,सावन की झड़ी से नदी-नाले उफान पर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 11 दिनों से लगातार बारिश जारी है। सभी नदी-नाले उफान पर हैं। सावन की झड़ी हर हिस्से में बनी हुई है। इससे पूरे सीजन की 50 फीसदी से अधिक बारिश जुलाई खत्म होने से पहले ही हो गई है। ऐसी स्थिति करीब 10 साल बाद बनी है। सोमवार सुबह से ही सावन की झड़ी लगी हुई है। जिले में अब तक 601.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो इन दिनों की औसत बारिश की तुलना में 40 फीसदी अधिक है। 10 दिन में ही 400 मिमी. से अधिक बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश से जलाशय भी लबालब हो गए हैं। वहीं राजनांदगांव सिविल लाइन इलाके में सड़कों पर पानी भर गया है। जलाशयों में भी 70 फीसदी से अधिक पानी मोंगरा बैराज में जलभराव 75 फीसदी हो गया है। इसके अलावा दूसरे जलाशयों में भी 70 फीसदी से अधिक पानी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भी जिले में मध्यम से हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। सड़क पर पानी होने से जगह-जगह गड्ढे राजनांदगांव में लगातार बारिश होने से निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति है। सड़क पर पानी होने के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे सावन में कांवड़ियों को पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहरा स्थित शिवनाथ नदी से कांवरिया जल भरकर पैदल यात्रा कर शिवालियों में शंकर भगवान को जल चढ़ाते हैं। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। यह सिस्टम अब भी मजबूत बना हुआ है। जिससे अगले तीन दिन भी बारिश की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। सावन के शुरुआती दौर में हुई बारिश से धान की फसल को भी बेहतर ग्रंथ का माहौल मिला है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

2 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

2 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

2 hours ago