गौरेला। गौरेला में दो महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों ही मर्डर अलग-अलग केस में किए गए हैं। पहला मामला गौरेला थाना क्षेत्र के सधवानी गांव का है। जहां 75 साल की बुजुर्ग महिला की उसकी सौतेली बेटी ने हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक शांति बाई का उनकी सौतेली बेटी कुमोदनी बाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कुमोदनी ने शांति को धक्का दे दिया। धक्का लगने से शांति बाई जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरने से शांति बाई के सिर पर गंभीर चोट आई। चोट लगने से शांति बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस पूछताछ में कुमोदनी ने बताया कि शांति बाई ने कुछ दिन पहले उसके भाइयों के खिलाफ बाइक जलाने के मामले में FIR दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। वही दूसरा मामला गौरेला थानाक्षेत्र के ही कोटखर्रा गांव का है। जहां देवराज रोड कमरा पथरा जंगल किनारे रहने वाले एक दंपती के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी रूप सिंह और उसकी पत्नी उर्मिला का के विवाद हुआ। इसके बाद गुस्साए रूप सिंह ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। रूप सिंह के घर वाले उसी बस्ती में एक दूसरे घर में रहते हैं। हत्या के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस न पहुंची परिजनों और ग्रामीणों ने रूप सिंह काे खाट पर बांधकर रखा।
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…