छत्तीसगढ़

CG : 2 युवक सट्टा खेलाते गिरफ्तार, नीला डाट पेन और कैश जब्त

धमतरी। थाना भखारा द्वारा दो सटोरियों को सट्टा खेलाते गिरफ्तार किए गए है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि संजय कुमार उर्फ संजू देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन एवं हेमन्त कुमार निषाद पिता अशोक कुमार निषाद,ग्राम कुर्रा द्वारा खोटला खेल मैदान के पास अवैध रूप से लोगों का हारजीत का बाजी लगवाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलवा रहा है।

जिस सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही कर दोनों के कब्जे से दो लाइनिंग दार कागज में सट्टा पट्टी, दो नग विवों कंपनी का मोबाईल, दो नग नीला डाट पेन एवं नगदी रकम 2680/- रूपये कुल जुमला 18,680/- रूपये जब्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 6 (क) छ०ग० जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय कुरूद पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अश्वनी बंजारे,दिनेश तुरकाने,आर.कुलदीप राजपूत, साजिद अली,अंकुश नंदा, गोपाल साहू, एवं खुमान साहू का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम

(01)- संजय कुमार उर्फ संजू देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन उम्र 36 वर्ष साकिन कुर्रा थाना भखारा जिला धमतरी (छ०ग०)

(02) -हेमन्त कुमार निषाद पिता अशोक कुमार निषाद उम्र 27 वर्ष साकिन कुर्रा थाना भखारा जिला धमतरी (छ०ग०)

kgnews

Recent Posts

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे…

17 minutes ago
MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

भोपाल  मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्य सचिव…

22 minutes ago
CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…

26 minutes ago
CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…

31 minutes ago
CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

सूरजपुर । ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

34 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील ने आज कृष्णपुर जलाशय एवं बतरा जलाशय का निरीक्षण कर…

37 minutes ago