पन्ना में मिट्टी खोदते वक्त मजदूर को मिल गया 80 लाख का हीरा, फिर क्या हुआ?

पन्ना

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक मजदूर को 19.22 कैरट का हीरा मिला है। इस हीरे की कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मजदूर पन्ना के कृष्णा कल्याणपुर इलाके की एक खदान में काम करता है। मजदूर की पहतान राजू गौड़ के तौर पर हुई है जिसे खदान में काम करने वक्त हीरा मिला। पन्ना जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने पुष्टि की कि राजू गौड़ को मिला हीरा 19.22 कैरेट का है, जिसकी कीमत कम से कम 80 लाख रुपये है। हीरे कोनीलामी में खुली बोली के लिए रखा जाएगा। गौड़ पिछले दस सालों से कृष्णा कल्याणपुर में एक पट्टे वाली खदान में काम कर रहे हैं। राजू गौड़ को हीरा उस वक्त मिला जब वह रोज की तरह खदान में मिट्टी खोद रहे थे।

राजू गौड़ ने बताया कि उनको यह हीरा उस वक्त मिला जब वह रोज की तरह मिट्टी खोदकर एक तरफ कर रहे थे। हीरा मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इस हीरे को सरकारी अधिकारियों के पास जमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मिट्टी खोदते वक्त हीरे को देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने कहा, अब मेरी सारी वित्तीय परेशानी जल्द ही दूर हो जाएंगी। राजू गौड़ पार्ट टाइम ड्राइवर भी हैं। उन्होंने कहा, मैंने कई लोगों का गरीबी से अमीरी तक का सफर देखा है। मैंने खदान लीज पर ली हुई थी, इस उम्मीद में कि मेरी भी किस्मत जल्द बदलेगी।  यह खदान दो महीने पहले ही ली गई थी और सौभाग्य से मुझे हीरा मिल गया।

अन्ना डायमंड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीनिवास रिछारिया ने कहा कि जेम क्वालिटी वाले हीरे सबसे उन्नत किस्म के होते हैं। इसका वजन लगभग 3 लाख रुपये से 6 लाख रुपये प्रति कैरेट है इसलिए, नीलामी में इसकी कीमत 80 लाख रुपये से 1.25 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह इस साल का सबसे कीमती खनन हीरा है। पन्ना हीरा खनन के लिए लोकप्रिय है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

5 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

6 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

7 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

7 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

7 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

7 hours ago