छत्तीसगढ़

CG : 2 दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड, अब प्रेमिका ने भी दे दी जान …

जांजगीर-चांपा। जिले में प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने जिस जगह पर आत्महत्या की थी, उसी जगह पर युवती ने भी जान दे दी। प्रेमी युगल की आत्महत्या के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कार्रवाई कर रही है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। ग्राम धाराशिव में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान विष्णुकांत पुरी और लीलाबाई सूर्यवंशी के रूप में की गई। बताया जा रहा हैं कि दोनों के बीच पिछले एक सालों से प्रेम संबंध था।

विष्णुकांत शादीशुदा था। इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को होने पर कई बार विवाद भी हुआ था। बताया जा रहा हैं कि मृतिका युवती लीलाबाई ने विष्णुकांत के खिलाफ पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद विष्णुकांत तनाव में रहने लगा था। परिजनों से बात नहीं करता था और गुमसुम रहता था। इसी बीच उसकी लाश गांव के एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। इस घटना के बाद मृतक युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवती पर गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को महज दो दिन ही हुए थे, इसी बीच लीलाबाई की भी उसी जगह पर फंदे से लटकी लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

kgnews

Recent Posts

‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर…

20 minutes ago
3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल  करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद…

25 minutes ago
ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago
CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत नगर…

2 hours ago
CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…

2 hours ago
CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…

2 hours ago