रायपुर। राजधानी रायपुर में उत्तरप्रदेश के 2 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। रविवार शाम 7 बजे खाना बनाने समय कंटेनर के अंदर आग लग गई। जिसकी चपेट में 3 मजदूर आ गए। आग इतनी भयानक थी कि मजदूरों की हड्डियां तक गल गई। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। एक मजदूर ने समझदारी दिखाकर अपनी जान बचाई। आग कंटेनर के मुख्य दरवाजे पर लगी थी। कंटेनर के अंदर धुआं भरते ही वह खिड़की के पास पहुंच गया। जैसे तैसे वहां से अपना सिर बाहर निकाल कर ऑक्सीजन लेता रहा। इस दौरान उसे दूसरे मजदूरों की मदद मिल गई।जानकारी के मुताबिक, प्रोजेक्ट में शालीमार कंस्ट्रक्शन में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। इनमें कई मजदूर अभनपुर के पहले छोटे उरला गांव के कंटेनरों में रहते हैं। इस दौरान एक कंटेनर में आग भड़की थी। जिससे कंटेनर के भीतर 3 मजदूरों में दो जिंदा जल गए।

नवा रायपुर एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि, दोनों मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे। इनमें से एक की पहचान परमान अली (25) और दूसरे मृतक मजदूर की पहचान शदाब अली (22 साल) के तौर पर हुई है। कंस्ट्रक्शन साइट में अलग-अलग शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। परमान और शदाब भी कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि मजदूरों की हड्डी भी गल गई। आग बुझाने के बाद हड्डी जमीन पर पड़ी दिखाई दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *