कोरबा में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने घर से लगभग 2 लाख के सोने-चांदी के जेवरात सहित 20 हजार नगदी रकम पार कर दिया। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो घर के कमरे का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। पाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दरअसल, पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है। 29 वर्षीय अश्वनी पटेल और उनका परिवार बीती रात खाना खाने के बाद सो गए। देर रात को अज्ञात चोरों ने घर के पीछे के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश किया। जिस कमरे में सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे, उस कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने पेटी सहित सोने-चांदी और नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गए। प्रार्थी अश्वनी पटेल की मानें तो सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद तुरंत चोरी होने की सूचना पाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड सुनील गुप्ता और खोजी डॉग की मदद ली। इस दौरान चोरी हुए पेटी घर के पीछे के बाउंड्रीबॉल परिसर से बरामद हुए। लेकिन पेटी में रखे जेवर व रकम गायब थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *