छत्तीसगढ़

CG : 2 लाख के बकरे की चोरी, मालिक ने एसपी से की ढूंढने की मांग

सरगुजा जिले के भाजपा नेता के बेशकीमती बकरे को लग्जरी कार सवार चोरी कर ले गए। जिस बकरे की चोरी हुई वह आम बकरा नहीं, बल्कि 120 किलो का बकरा था, जिसे वे परिवार के सदस्य की तरह रखते थे। चोर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गए। उनका लोकेशन भी दिया गया, लेकिन रघुनाथपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आक्रोशित लोग एसपी से मिलने अंबिकापुर पहुंच गए। मामला सरगुजा जिले के रघुनाथपुर का है। भाजपा नेता सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा छह सालों से पालकर रखे गए बकरे (शेरू) को 08 फरवरी की सुबह लगभग 07ः30 हुंबई वर्ना कार क्रमांक सीजी07सीपी 1177 में सवार युवक चोरी कर ले गए। इसकी सूचना कुछ घंटे बाद ही पुलिस चौकी रघुनाथपुर को दी गई। सुरेश गुप्ता के घर के सामने लगे सीसी कैमरे में चोरी की घटना एवं कार भी कैद हो गई।

सुरेश गुप्ता ने बताया कि कार का नंबर सहित यहां से भागने के बाद भिलाई टोल प्लाजा को पार करने की भी जानकारी रघुनाथपुर पुलिस को उपलब्ध कराई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस चौकी प्रभारी संत कुमार चौहान से बार-बार आग्रह किए जाने पर वे फांसी लगा लेने की बात कहते हैं। इससे परेशान होकर सुरेश गुप्ता सहित रघुनाथपुर के लोग एसपी से मिलने अंबिकापुर पहुंच गए। सुरेश गुप्ता ने बकरे (शेरू) को करीब छह वर्षों से परिवार के सदस्य की तरह पाला था। वह उनके निर्देश को भी समझता था। वे उसे कभी बांधकर नहीं रखते थे। 120 किलो वजनी बकरे के लिए उन्हें दो लाख रुपये तक का ऑफर मिला था, लेकिन उसे परिवार का सदस्य बताकर उन्होंने बेचने से इंकार कर दिया था। पुलिस की हीलाहवाली पूर्ण रवैए से लोगों में आक्रोश है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

9 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

9 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

9 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

9 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

9 hours ago