छत्तीसगढ़

CG : 2 हजार किलो गांजा को आग के हवाले करने की तैयारी, बस्तर पुलिस ने किया है जब्त …

जगदलपुर। बस्तर पुलिस 15 से 17 जून के बीच करीब 2234.648 किलो गांजा और 65 नशीली सिरप नष्ट करेगी। जिसकी कीमत करोड़ों में है। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति ने निर्णय लिया है। ये गांजा पिछले कुछ समय में ही बस्तर के अलग-अलग लोकेशन से पकड़ा गया है। जिसकी तस्करी पड़ोसी राज्य ओडिशा से छ्त्तीसगढ़ के रास्ते देश के अन्य हिस्सों में हो रही थी। बस्तर पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नगरनार स्थित NMDC के भस्मीकरण संयंत्र में जलाकर नष्ट किया जाएगा। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी निर्धारित निर्देशों के तहत की जा रही है।

SP शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के सुरक्षित निपटान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति ने जब्त किए गए गांजा और अन्य मादक पदार्थों के नष्टीकरण का निर्णय लिया है। पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों और समिति के सदस्यों की मौजूदगी में होगी और इसका दस्तावेजीकरण भी किया जाएगा। 15 जून को 772.482 किलोग्राम गांजा और 65 नशीली सिरप नष्ट की जाएंगी। 16 जून को 981.198 किलोग्राम गांजा नष्ट किया जाएगा। 17 जून को 480.968 किलोग्राम गांजा नष्ट किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए कड़ा संदेश होगी। साथ ही जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को भी मजबूती मिलेगी। पुलिस लगातार गांजा तस्करी और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और बड़ी मात्रा में जब्ती की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

3 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

4 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

4 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

4 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

4 hours ago