छत्तीसगढ़

CG : 20 फीट पुल से नीचे गिरे बाइक, तीन युवकों में से एक की मौत और दूसरा घायल; तीसरा मौके से फरार

कोरबा में बालको थानां अंतर्गत अजगर बहार मार्ग पर बाइक सवार तीन युवक पुल से नीचे गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अजगर बहार साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की दुपहिया वाहन हादसे का शिकार हो गई। रास्ते में पुल के नीचे उनकी बाइक गिर गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। रात करीब दस बजे सामने आई घटना की जनकारी मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

मृतक के चाचा राम लाल ने बताया कि मृतक 26 वर्षीय शिशुपाल कंवर माखुपानी गढ़कटरा का रहने वाला है। गांव में ही रहने वाले दो दोस्तों के साथ अजगर बहार गांव साप्ताहिक बाजार करने गए हुए थे। जहां से देर रात वापस लौटते समय जहां अजगर बहार से कुछ दूरी पर तीनो  बाइक में अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए हादसे के बाद एक युवक भाग गया। वही एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 के माध्यम से जिला मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दो युवक खून से लतपथ पड़े हुए थे। राजगीरों की मदद से नजर पड़ने पर 108 और 112 को फोन कर जानकारी दी गई। जिला अस्पताल चौकी दाऊद खुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज मिले मेमो के आधार पर मृतक की परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच  करवाई जारी है। फरार तीसरे युवक की तलाश की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

4 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

5 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

5 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

5 hours ago