धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चंद्रा एवं यातायात स्टॉफ द्वारा बुलेट वाहन के चालक द्वारा मोडिफाईड सायलेसंर लगाकर फटाके जैसे आवाज निकाल कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर 500 से अधिक बुलेट वाहनो की चेकिंग की गई, जिसमें 60 बुलेट में मोडिफाईड सायलेंसर लगा पाया गया, जिसे निकाल कर जप्ती किया गया, एंव दोबारा नही लगाने समझाईश दिया गया। साथ ही 20 बुलेट वाहन चालको पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई 12 वाहनो चालको का ईस्तगाशा बनाकर न्यायालय पेश किया गया जिसमें न्यायालय द्वारा 76,000/- रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
अभियान के तहत जप्त किये गये 60 मोडिफाईड सायलेंसर को रोड रोलर चलाकर`नष्टीकरण किया गया। यातायात पुलिस सभी बुलेट वाहन चालको को निर्देशित करती है की अपनी वाहन में कंपनी से लगी हुई सायलेंसर ही लगाकर चलावे। मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर कर वाहन चलाते पाये जाने से मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जावेगी। ध्वनि प्रदूषण कर पर्यावरण के खिलाफ ना जाये। पर्यावरण प्रेमी बनें यातायात नियमों का पालन करें।
रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…
रायपुर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…
भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…