छत्तीसगढ़

CG : 200 बच्चे हुए शामिल, टॉप 5 बच्चों को किया पुरस्कृत, 17 दिसंबर को मुसरा स्कूल में होगी परीक्षा

डोंगरगढ़ नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा के पैटर्न बताने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेढा में 10 दिसंबर को मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत मुसरा के शिक्षक दीनदयाल साहू एवं राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में मॉक टेस्ट परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा 2024 में नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा होनी है जिसमें बड़ी संख्या में विकासखंड सहित अन्य ब्लॉकों से बच्चे इस परीक्षा में शामिल होते हैं किंतु कई बच्चों को इस परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानकारी न होने के कारण परीक्षा में कुछ अंकों से बाहर होना पड़ जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखकर अभियान चलाकर परीक्षा से पूर्व बच्चों को परीक्षा के लिए तैयार करना एवं परीक्षा का पैटर्न कैसे होता है उससे अवगत कराने के लिए मॉक टेस्ट की सीरिज चलाई जा रही है, जिससे बच्चों को लाभ मिल रहा है और बच्चे परीक्षा के पूर्व ही अपने आप को तैयार कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकें। दो वर्षों से इस सीरिज का किया जा रहा आयोजन: मॉक टेस्ट सीरीज का आयोजन लगभग दो वर्षों से ब्लॉक में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। मेढा स्कूल में रविवार को लगभग 200 बच्चों ने इस सीरीज में भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। प्रोत्साहन स्वरूप टॉप पांच के सिलेक्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शेष बच्चों को भी मोटिवेट कर आगामी मॉक टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही गई। आगामी मॉक टेस्ट सीरिज 17 दिसंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसरा में है। मॉक टेस्ट सीरिज को सफल बनाने बिशंभर लाल सिन्हा, सुधा देवांगन, हृदय साहू, कुलदीपक टंडन, दिनेश वैष्णव, भूपेंद्र यादव, लेखराम देवांगन, शत्रुघ्न भुआर्य, नरेंद्र साहू, प्रमोद जैन, पूनम साहू, खोरबाहरा कोमा, हीरालाल साहू, माणिक वर्मा, संतोष उर्वासा, रघबीर वर्मा, उमाकांत यादव सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

रायपुर      ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम एक उन्नत तकनीक है जो जंगलों में…

33 minutes ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन –…

43 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री …

1 hour ago
गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी निकाह रोकने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नए नियम बनाए हैं. गैर…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 8 जुलाई को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र…

1 hour ago
एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री…

1 hour ago