बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़कों पर 22 गायों को शव मिला है। बताया जा रहा है कि सड़कों पर गायों की शव पड़ा हुआ था। गौवंश की मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में मृत गाय मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पलारी थाना क्षेत्र के कोसमंदि गातापार रोड की है। जहां सड़कों पर 22 मवेशी मृत मिले है। हालांकि गौवंश की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद अब प्रशासन को सूचना दे दी गई है। जिसके बाद कारणों का पता लगाया जाएगा।
आपको बता दें कि इससे पहले भी पलारी थाना क्षेत्र के लवन ब्लॉक ग्राम मरदा के कांजी हाउस में 30 गायों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि कांजी हाउस के एक कमरे पर पर बड़ी संख्या में गायों को ठूस ठूस कर रखा गया था। यहां गायों के लिए किसी प्रकार की चारा पानी की व्यवस्था नहीं थी। इस बात की जानकारी जब तहसीदार को लगी तो उन्होंने मौके पर कांजी हाउस पहुंचे और मामले की जांच की। जहां बड़ी संख्या में एक ही कमरे पर गायों को रखा गया था। जिसमें 30 गायों की मौत हो चुकी थी।
रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…
रायपुर। सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार हो गया है। प्रार्थिया चंद्रिका…
रायपुर। गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार हो गया है। 03.07.2026 को सूचना…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के…
धमतरी। जिले से शनिवार को हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई. खेलते-खेलते 5 साल की मासूम ट्रैक्टर…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें सोलर पैनल असेंबलिंग के…