छत्तीसगढ़

CG : 2200 करोड़ के बकाये पर आज विधानसभा घेरेंगे JJM ठेकेदार…

रायपुर । जल जीवन मिशन (JJM) के तहत दो वर्षों से बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन शुक्रवार को विधानसभा का घेराव करेगा। एसोसिएशन का आरोप है कि सरकारी निर्माण विभागों की मनमानी के कारण कार्य पूरा होने के बावजूद ठेकेदारों के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रदेशभर के ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

एसोसिएशन के अनुसार लोक यांत्रिकीय विभाग के अंतर्गत ‘हर घर जल’ योजना में कार्य करने वाले ठेकेदारों का करीब 2200 करोड़ रुपये का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित है। भुगतान नहीं मिलने से निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं और कई ठेकेदार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

बकाया राशि की मांग को लेकर ठेकेदारों ने पिछले सप्ताह राजधानी रायपुर में नीर भवन का घेराव किया था, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकलने पर अब विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है। इस प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ठेकेदारों के शामिल होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि कई बार मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक भुगतान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई।

उनका कहना है कि अनुबंध के बाद नए-नए नियम और शर्तें लागू कर ठेकेदारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसे विभाग में बढ़ती अफसरशाही का परिणाम बताते हुए कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

42 minutes ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

1 hour ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

2 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

2 hours ago