छत्तीसगढ़

CG : ग्राम बोंदा के शासकीय कोटवारी भूमि में फ्लाईएश के भराव के संबंध में खनिज विभाग ने दी जानकारी…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के ग्राम बोंदा के शासकीय कोटवारी भूमि में कर दिया गया सैकड़ो टन फ्लाईएश का भराव ” नामक शीर्षक खबर में जिले के खनिज विभाग ने खंडन जारी किया है। ग्राम जोतपुर, तहसील बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थित भूमि में फ्लाई ऐश भराव के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत है।

मेसर्स अदानी पावर लिमिटेड, ग्राम छोटे भंडार, तहसील पुसौर, जिला रायगढ़ द्वारा ग्राम जोतपुर, तहसील बरमकेला, जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ स्थित खसरा क्रमांक 114, रकबा 0.2020 हेक्टेयर के निम्न भू-भाग में 30,000 टन फ्लाई ऐश के माध्यम से भू-भराव हेतु पर्यावरण संरक्षण मंडल में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस आवेदन के साथ दस्तावेज, अभिमत प्रस्तुत किए गए थे, उनमें 1. संबंधित कलेक्टर, राजस्व कार्यालय द्वारा भूमि की स्थिति एवं प्रस्तावित भू-भराव के संबंध में उपलब्ध कराई गई जानकारी, अभिमत। 2. संबंधित ग्राम पंचायत की अनापत्ति, सहमति।

  1. भूमि से संबंधित खसरा अभिलेख, नक्शा एवं राजस्व दस्तावेज।
  2. संबंधित भूमि के उपयोग के संबंध में उपलब्ध सहमति-पत्र। 5. प्रस्तावित स्थल का साइट प्लान, रूट मैप एवं सेटेलाइट मैप। 6. फ्लाई ऐश की आवश्यक मात्रा एवं भराव की गहराई संबंधी गणना-पत्रक। 7. परिवहन, धूल नियंत्रण, स्थल सुरक्षा एवं भराव उपरांत भूमि उपयोग संबंधी कार्य योजना शामिल था।

प्राप्त दस्तावेजों के परीक्षण के पश्चात मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रस्तावित स्थल की स्थिति, आसपास की आबादी, नाला/जलस्रोत से दूरी, भू-भाग की गहराई, परिवहन मार्ग तथा संभावित पर्यावरणीय प्रभावों का परीक्षण किया गया।

इन अभिलेखों एवं स्थल निरीक्षण के आधार पर मंडल द्वारा— केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन्स एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के फ्लाई ऐश अधिसूचना दिनांक 31.12.2021 तथा मंडल मुख्यालय द्वारा जारी फ्लाई ऐश परिवहन एवं निस्तारण संबंधी एसओपी के अनुरूप 30,000 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश के सशर्त भू-भराव की अनुमति क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ (छ.ग.) के पत्र क्रमांक 1658/RO/TS/CECB/2025 रायगढ़ दिनांक 26.09.2025 को जारी की गई थी। फ्लाईएश से संबंधित अनुमति क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा दिया जाता है। फ्लाईएश का किसी भी प्रकार की अवैध डंपिग का सतत् निगरानी क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा किया जाता है।

kgnews

Recent Posts

मोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए 19 को साक्षात्कार…

मोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए 19 को साक्षात्कार…

मोहला । शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर में…

23 minutes ago
मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

28 जुलाई तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति मोहला । छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा…

25 minutes ago
CG : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

CG : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

27 minutes ago
राजनांदगांव : सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण …

राजनांदगांव : सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण …

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित…

28 minutes ago
राजनांदगांव : विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक पंजीयन …

राजनांदगांव : विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक पंजीयन …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज…

31 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं …

राजनांदगांव : जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

34 minutes ago