रायपुर, बलौदाबाजार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा कुल 23.4 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 11 हजार रुपये आंकी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल वृत्त अंतर्गत ग्राम मल्दा में की गई कार्यवाही के दौरान आरोपी राजकुमार साहू, निवासी मल्दा के कब्जे से 18.00 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 8,000 रुपये है। पलारी वृत्त अंतर्गत ग्राम नगपुरा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी डोमेश चंद्राकर के कब्जे से 5.4 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 3,000 रुपये है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…