छत्तीसगढ़

CG : 24 जून को ग्रामसभा के साथ होगी जशपुर जिले में आवास प्लस 2.0 की शुरुआत

1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का हुआ सर्वे, ग्रामसभा में होगा सूची का सार्वजनिक वाचन

 रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के क्रियान्वयन की दिशा में जशपुर जिले में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वेक्षण में शामिल पात्र परिवारों की सूची प्रस्तुत की जाएगी तथा ग्रामसभा की मंजूरी के बाद अंतिम सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।

    जिले में आवास प्लस 2.0 के तहत कुल 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इनमें बगीचा विकासखंड में 18 हजार 926, दुलदुला में 8 हजार 49, जशपुर में 8 हजार 432, कांसाबेल में 9 हजार 39, कुनकुरी में 10 हजार 535, मनोरा में 7 हजार 212, पत्थलगांव में 24 हजार 529 तथा फरसाबहार में 15 हजार 649 परिवार शामिल हैं।

    पात्रता सूची के अनुमोदन की प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामसभा में सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को सूची में दर्ज नामों का सत्यापन करने तथा छूटे हुए पात्र परिवारों के संबंध में दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। ग्रामसभा द्वारा प्राप्त सुझावों एवं अनुमोदन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

    ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 की सूची के वाचन एवं अनुमोदन के साथ-साथ रोजगार, पंचायत कार्यों तथा गांव के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

    जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे 24 जून को आयोजित ग्रामसभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने अधिकारों का उपयोग करें तथा गांव के विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी …

CG : मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी …

रायपुर । तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन…

24 minutes ago
राजनांदगांव : प्रतीक्षालय में गंदगी से यात्री हो रहे हैं परेशान, नियमित सफाई की जरूरत …

राजनांदगांव : प्रतीक्षालय में गंदगी से यात्री हो रहे हैं परेशान, नियमित सफाई की जरूरत …

राजनांदगांव| बस स्टैंड में बने यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी से लोग परेशान हैं। यहां नियमित…

27 minutes ago
राजनांदगांव : मोती तालाब के पास फैल रही गंदगी सफाई के साथ जागरूकता भी जरूरी …

राजनांदगांव : मोती तालाब के पास फैल रही गंदगी सफाई के साथ जागरूकता भी जरूरी …

राजनांदगांव| मोती तालाब में बस स्टैंड वाले हिस्से में गंदगी फैल रही है। आसपास के…

29 minutes ago
राजनांदगांव : पाइप लाइन में लीकेज, व्यर्थ ही बह रहा है पानी, जल्द सुधार किया जाए …

राजनांदगांव : पाइप लाइन में लीकेज, व्यर्थ ही बह रहा है पानी, जल्द सुधार किया जाए …

राजनांदगांव | स्टेशन रोड में सैनिक ऑफिस के सामने पाइप लाइन में लीकेज हो गया…

31 minutes ago
मोहला : बाहर से आए हुए ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है: इंद्रशाह …

मोहला : बाहर से आए हुए ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है: इंद्रशाह …

अंबागढ़ चौकी l मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने अपने निवास कार्यालय में विशेष पत्रकार वार्ता…

40 minutes ago
राजनांदगांव : महेश नवमी पर अभिषेक, अन्नदान रक्तदान कर शोभायात्रा निकाली …

राजनांदगांव : महेश नवमी पर अभिषेक, अन्नदान रक्तदान कर शोभायात्रा निकाली …

राजनांदगांव| महेश्वरी पंचायत ने महेश नवमी पर्व मनाया। प्रदेश सभा से झंवर, प्रकाश लड्डा, नंदा…

42 minutes ago