CG : 24 लाख की ठगी, ऑफिस बंद कर रातों-रात फुर्र हुए शातिर…

बिलासपुर । होटल सेंट्रल पाइंट में सेमिनार के बहाने बुलाकर लोगों से 24 लाख रुपये निवेश कराए गए। इसके बाद साइट हैक होने का झांसा देकर जालसाज भाग निकले। जब धोखाधड़ी की जानकारी हुई तब पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

शहर में रहने वाले मनीराम पटेल ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कंपनी में निवेश करने पर प्रतिदिन एक प्रतिशत मुनाफे का विज्ञापन यूट्यूब और अन्य साइट पर आता था। जब उन्होंने कंपनी के बताए नंबर पर संपर्क किया तो जूम मीटिंग में जोड़कर आनलाइन मुनाफा समझाया गया। साथ ही प्रतिदिन एक प्रतिशत मुनाफा होने की बात कही गई।

इसके कुछ दिन बाद ही 24 जून को कंपनी के सादाब अंसारी, जफर इमाम, गंगाधर कुमार, दिलेश्वर मुंडा, आकाश कुमार और शुभम सिंह शहर आए। उन्होंने होटल सेंट्रल पाइंट में सेमिनार किया।

इसमें मनीराम के साथ ही उनके साथी नेहल मिश्रा, रवि साहू, अक्षय कुमार टेकाम और राम स्वरूप साहू भी शामिल हुए। सादाब और उसके साथियों ने बताया कि उनकी कंपनी डिजिटल करंसी पर निवेश करती है। इसमें मोटा मुनाफा होता है। कंपनी अपना कमिशन काटकर निवेशकों को प्रतिदिन एक प्रतिशत का मुनाफा देती है। उनकी बातों में आकर मनीराम और उसके साथियों ने करीब 24 लाख रुपये निवेश कर दिए।

कुछ दिनों तक उन्हें रोज एक प्रतिशत मुनाफा होता रहा। बाद में उन्हें रुपये मिलने बंद हो गए। जब उन्होंने कंपनी के लोगों से पूछताछ की तो गोलमोल जवाब मिलता रहा। इसके कुछ दिन बाद कंपनी के साफ्टवेयर हैक हो जाने के कारण सारे रूपये डूब जाने की बात कही गई। इधर कंपनी का प्रचार करने वाले अपना घर छोड़कर भाग निकले। जब निवेशकों को इसका पता चला तो तारबाहर थाने में घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

3 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

3 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

3 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

4 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

4 hours ago