छत्तीसगढ़

CG : 24 जून की ग्राम सभा लाखों परिवारों के पक्के आवास के सपनों को देगी नई उड़ान …

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा महत्वपूर्ण निर्णय

अम्बिकापुर । सरगुजा जिले में आगामी 24 जून 2026 को जनभागीदारी, पारदर्शिता और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जहां ग्रामीण अपने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रत्यक्ष रूप से निर्णय लेने में सहभागी बनेंगे।

यह ग्राम सभा विशेष रूप से उन गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण लेकर आ रही है, जो वर्षों से अपने पक्के आवास का सपना संजोए हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गई सूची पर ग्राम सभाओं में अंतिम एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत कुल 1 लाख 16 हजार 36 परिवारों का सर्वे कार्य किया गया है। इनमें जनपद पंचायत अम्बिकापुर के 30 हजार 163, बतौली के 10 हजार 529, लखनपुर के 19 हजार 89, लुण्ड्रा के 18 हजार 825, मैनपाट के 11 हजार 765, सीतापुर के 13 हजार 892 तथा उदयपुर के 11 हजार 773 परिवार शामिल हैं। जिले के हजारों परिवारों के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित होने वाला है।

पारदर्शिता के साथ होगा सूची का सार्वजनिक वाचन

सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गई सूची को ग्राम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों के समक्ष सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया जाएगा। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य पूरी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों की प्रत्यक्ष सहभागिता के माध्यम से आवासहीन एवं सर्वाधिक जरूरतमंद परिवारों की अंतिम प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ वास्तविक एवं पात्र हितग्राहियों तक ही पहुंचे।

दावे एवं आपत्तियों के लिए मिलेगा अवसर

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 24 जून को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। यदि किसी पात्र ग्रामीण को सूची में किसी प्रकार की विसंगति दिखाई देती है, तो वे ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

प्रशासन ने ग्रामीण जनों से आग्रह किया है कि वे अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर न केवल अपने अधिकारों को सशक्त करें, बल्कि ग्राम स्वराज एवं सहभागी विकास की भावना को भी मजबूत बनाएं।

सुशासन और सहभागी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की यह प्रक्रिया केवल हितग्राहियों के चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और जनभागीदारी आधारित सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ग्राम सभाओं के माध्यम से लिए जाने वाले निर्णय लाखों परिवारों के पक्के आवास के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को साकार करेंगे।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

5 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

5 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

5 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

5 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

5 hours ago