छत्तीसगढ़

CG : 24 लीटर कच्ची शराब और 21.14 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक ट्रक भी जब्त

रायपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रशासन द्वारा अवैध शराब की रोकथाम और इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का अभियान जारी है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन मामलों में 15,200 रुपये की अवैध शराब और एक ट्रक जब्त किया है। थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम महुआडीह में की गई कार्रवाई के दौरान सुमिता दास के पास से 16 लीटर और शैलेन्द्र दास के पास से 8 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई।

इसी तरह वाड्रफनगर विकासखंड के धनवार चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 21.14 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई, जिस पर उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु का लेबल लगा हुआ था। उपरोक्त मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी श्री सूर्यवंशी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि होटल, ढाबा और राजमार्ग किनारे शराब पिलाने वालों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा है कि अवैध शराब से जुड़ी शिकायतें आबकारी नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 07831-299241 या टोल फ्री नंबर 14405 पर की जा सकती हैं।

kgnews

Recent Posts

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

12 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago