छत्तीसगढ़

CG : 25 एकड़ शासकीय भूमि से हटा अतिक्रमण

धससीवां । धससीवां तहसील में आने वाले ग्राम बरौदा में 25 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया है। कई सालों से कब्जा जमाए बैठे भू माफियाओं पर प्रशासन सख्त हो गया है। धरसींवा तहसीलदार जयेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण को हटाकर जमीन को मुक्त कराया गया। वहीं रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

धरसींवा तहसीलदार जयेंद्र सिंह ने बताया कि, 12 से 15 लोगों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद कब्जा मुक्त हुए 25 एकड़ शासकीय भूमि पर वन विभाग ने वृक्षारोपण करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहां कि यह कार्रवाई लगातार आगे चलती रहेगी।

अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजा गया था
धरसींवा तहसील में आने वाली शासकीय भूमि और अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का लगातार बुलडोजर चलने के बाद कब्जाधारी और भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, बरौदा में अतिक्रमणकारियों को शासकीय जमीन से कब्जा हटाने के लिए राजस्व विभाग ने नोटिस दिया था। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नोटिस का कुछ भी जवाब नहीं दिया था। जिसके बाद बुलडोजर चल दिया गया है।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
शासकीय भूमि में किये गए अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद रहा। जमीन को अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए विधानसभा पुलिस के साथ राजस्व विभाग से पटवारी, कोटवार मौके पर मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

10 minutes ago
देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…

20 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…

25 minutes ago
खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

रायपुर  भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…

30 minutes ago
भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल  ‘मेनस्ट्रीमिंग-एलआईएफईः पर्यावरण अनुकूल टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल…

45 minutes ago
वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वैज्ञानिक आधुनिक कृषि तकनीक का व्यवहारिक अनुभव…

1 hour ago