रायगढ़। जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर खौलता हुआ गर्म दाल फेंक दिया। जिससे महिला का बायां हाथ, चेहरा और गला बुरी तरह झुलस गया। घायल सुशीला का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दा की है। पत्नी सुशीला ने राशन के लिए पति सुशील साव से 500 रुपए मांगे थे। सामान लाने के बाद बचे हुए 250 रुपए वह खुद रख ली। मंगलवार रात अपने घर में इंडक्शन चूल्हे पर दाल बना रही थी। तभी पति बचे हुए पैसे को लेकर कहासुनी करने लगा और गुस्से में आकर गर्म दाल फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी सामाजिक रिति रिवाज से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बाद में सुशील साव (35) शराब का सेवन कर अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि सुशील शराब पीने का आदि था और घर में अक्सर विवाद करता था। ऐसे में उसे जब उसकी पत्नी बचे हुए पैसे नहीं दी, तो गुस्से में आकर उसने ये वारदात की। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी सामाजिक रिति रिवाज से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बाद में सुशील साव (35) शराब का सेवन कर अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि सुशील शराब पीने का आदि था और घर में अक्सर विवाद करता था। ऐसे में उसे जब उसकी पत्नी बचे हुए पैसे नहीं दी, तो गुस्से में आकर उसने ये वारदात की। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *