CG : 27 नगर सैनिकों को नोटिस जारी किए…

कोरबा। जिला सेनानी के एक आदेश से नगर सैनिकों में हड़कंप मच गया है। जनरल परेड में गैरमौजूद रहने के कारण 127 नगर सैनिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई को लेकर सैनिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। यह मामला ब्रिटिश काल से चले आ रहे नियमों की वर्तमान प्रासंगिकता की जांच से जुड़ा है। जिला सेनानी कार्यालय में सप्ताह में दो दिन, सोमवार और गुरुवार को जनरल परेड आयोजित की जाती है। इन नोटिसों में अनुपस्थित रहने वाले सैनिकों को अलग-अलग दिनों में कार्यालयीन अवधि में जिला सेनानी कार्यालय में तलब किया गया है।

कई महिला नगर सैनिक जिला मुख्यालय से दूर-दराज के इलाकों में तैनात हैं। उन्हें परेड में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे उन्हें आवाजाही में मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई महिला सैनिक मां भी हैं, जिनके लिए बच्चों की देखभाल के साथ परेड में शामिल होना मुश्किल होता है। इस मामले में जिला सेनानी प्रभारी एके एक्का से जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिला सेनानी कार्यालय के पुरुष और महिला सैनिकों ने जनरल परेड में गैरहाजिर रहने पर जारी नोटिसों पर एक ही जगह हस्ताक्षर किए हैं। कुछ महिला सैनिकों को छूट मिलने के बावजूद नोटिस जारी किए गए, जिसके बाद वे अठारह दिनों के छुट्‌टी पर चली गईं।

kgnews

Recent Posts

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…

8 minutes ago
CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए…

15 minutes ago
CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।…

29 minutes ago
CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

गरियाबंद। लिपिक ने विधवा महिला से रिश्वत की डिमांड नहीं किया है, जिला शिक्षा अधिकारी…

34 minutes ago
CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच…

39 minutes ago
CG : मरवाही में दंतैल हाथियों की दबिश, जंगल से सटे गांवों में अलर्ट …

CG : मरवाही में दंतैल हाथियों की दबिश, जंगल से सटे गांवों में अलर्ट …

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच मरवाही वन परिक्षेत्र में चार हाथियों का एक दल पहुंचने…

50 minutes ago