छत्तीसगढ़

CG : 297 पदों पर होगी भर्ती, 19 मई को लगेगा रोजगार मेला …

कोरिया। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बैकुण्ठपुर. कोरिया द्वारा 19 मई 2026, मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत के पीछे, गढ़कलेवा के बगल, बैकुण्ठपुर में किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां शामिल होकर युवाओं का चयन करेंगी। इसमें कुल 297 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, कंप्यूटर डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

रोजगार मेले में प्रमुख रूप से परिश्रम ह्यूमन रिसोर्सएविक्टर फाइनेंस प्रा लिमिटेडए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड तथा जेआर ग्रुप मैनपावर एन्ड सिक्योरिटी जैसी निजी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा मीटर इंस्टॉलर, सीआरओ, डाटा मैनेजर, लाइफ मित्र, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोऑर्डिनेटर, सुपरवाइजर, बैंक एवं फाइनेंस ऑफिसर तथा फील्ड ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं पद के अनुसार लगभग 10 हजार रुपये से 28 हजार 500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल कोरिया, सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहेगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त करें।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मिलेट व्यंजन परोस कर 20 हजार लोगों को दे रहे सेहत का संदेश…

राजनांदगांव : मिलेट व्यंजन परोस कर 20 हजार लोगों को दे रहे सेहत का संदेश…

राजनांदगांव हरियाली बहिनी अभियान से समूह की महिलाएं मिलेट से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और…

10 seconds ago
राजनांदगांव : खेल, योगा व जुम्बा संग रंगारंग माहौल में मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन…

राजनांदगांव : खेल, योगा व जुम्बा संग रंगारंग माहौल में मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन…

राजनांदगांव , नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित की जा…

3 minutes ago
CG : फुफेरे भाई के साथ घूमने निकली युवती के साथ गैंगरेप, 3 दरिंदे पुलिस हिरासत में …

CG : फुफेरे भाई के साथ घूमने निकली युवती के साथ गैंगरेप, 3 दरिंदे पुलिस हिरासत में …

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले से बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आयी है. 19 साल की लड़की के…

3 minutes ago
CG : पर्यटक आज से टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य नहीं घूम पाएंगे …

CG : पर्यटक आज से टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य नहीं घूम पाएंगे …

रायपुर. मानसून सीजन को देखते हुए सोमवार से छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान…

13 minutes ago
राजनांदगांव : 21 हजार दीपों से सजेगी देव दीपावली, चंद्रेश गाएंगे भजन…

राजनांदगांव : 21 हजार दीपों से सजेगी देव दीपावली, चंद्रेश गाएंगे भजन…

राजनांदगांव , सत्यनारायण मंदिर समिति पुरुषोत्तम मास महोत्सव मना रही है। महोत्सव के 15वें दिन…

13 minutes ago
राजनांदगांव : 200 लोगों ने योग कर कहा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं…

राजनांदगांव : 200 लोगों ने योग कर कहा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड फॉर योगा सेशन अभियान के तहत विशेष…

16 minutes ago