नारायणपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 3 मार्च को पल्स पोलियों अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलायी जावेगी। इसके लिए जिले में 422 बूथ, 08 ट्राजिस्ट टीम, 02 मोबाईल टीम बनाया गया है। इन टीमों के द्वारा जिले के कुल 21 हजार 536 बच्चों को पोलियों की दवा पिलायी जाएगी। जिले में 3 मार्च को बूथ में एवं छुटे हुए बच्चों को 4 एवं 5 मार्च को घर घर घूमकर पोलियो की दवा पिलायी जावेगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री बिपिन मांझी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक 13 फरवरी को किया गया। कलेक्टर ने जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, पंचायत विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.एन. बनपुरिया के द्वारा उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…