CG : 3 माह में 49 वाहन राजसात, जल्द होगी नीलामी …
रायपुर। अवैध शराब के कारोबार पर जिला प्रशासन बलौदाबाजार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई जांच, छापेमारी और निगरानी अभियान के चलते न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की जा रही है, बल्कि अपराध में प्रयुक्त वाहनों को भी राजसात किया जा रहा है। जिले में मार्च माह से मई 2026 के बीच अवैध शराब परिवहन और बिक्री से जुड़े 49 वाहनों को राजसात किया गया है। प्रशासन अब इन वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू करने जा रहा है। अवैध शराब के खिलाफ संचालित अभियान का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। आबकारी और पुलिस विभाग की टीमें नियमित रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जांच और दबिश दे रही हैं। अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त 82 वाहनों को राजसात कर उनकी नीलामी किए जाने से शासन को 11 लाख 6 हजार रुपये का राजस्व मिला है।
मोहला। कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और इरादे नेक हों, तो इंसान…
रायपुर। CM साय ने प्रदेशवासियों को परमा एकादशी की शुभकामनाएं दी। X पोस्ट में सीएम…
राजनांदगांव , कांग्रेस ने सोमनी थाना प्रकरण में कथित पुलिस दुर्व्यवहार, कार्रवाई में लापरवाही और…
राजनांदगांव| लायंस क्लब ऑफ नांदगांव के द्वारा शनिवार को गुरुद्वारा रोड स्थित लायन सेवा सदन…
राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज में वेगस द पैरासिम्पेथेटिक अप्रोच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लाइफ…
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे “टीम प्रहरी” अभियान के…