छत्तीसगढ़

CG : 3 की मौत मामले में महिला गिरफ्तार, सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

कोरबा। जिले में पति-पत्नी और बच्चे की मौत मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मकान निर्माण का बकाया रकम नहीं देने से परेशान युवक ने पत्नी और बच्चे की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली थी। ये खुलासा मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, घटना उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकरीचोली में 9 मई को पति पत्नी और बच्चे की लाश मिली थी। निवासी जयराम रजक अपनी पत्नी सुजाता रजक और दो साल की बच्ची के साथ रहता था। जयराम रजक मजदूरी के साथ साथ खेती किसानी भी करता था। बुधवार 8 मई की रात में परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था और अगले दिन 9 मई की सुबह तीनों की लाश घर के अंदर कमरे में पति पत्नी और बच्चे की लाश पड़ी हुई थी। पत्नी और बच्चे का शव पलंग में और पति की लाश बगल में थी। तीनों के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया था। घर में चारों तरफ खून के निशान थे। पुलिस और सायबर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। तलाशी के दौरान घर में एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला, जिसमें मकान निर्माण की बकाया राशि 1,88,100 संतोषी पति लाल सिंह निवासी सिलयारीभाठा के द्वारा नहीं दी। बार बार मांगने के बाद भी रुपए नहीं देने से परेशान होकर मरने जा रहा हूँ…का लेख है।

घटना स्थल से मिले सुसाईड नोट व मृतक के साथ काम करने वाले मिस्त्री, लेबर, रेजा के बयान के बाद धारा 306 भादवि दर्ज कर आरोपियॉ संतोषी जगत को गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियॉ संतोषी जगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

kgnews

Recent Posts

MP हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 9 साल जेल में बंद अपीलार्थी को ट्रायल कोर्ट ने किया बरी

MP हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 9 साल जेल में बंद अपीलार्थी को ट्रायल कोर्ट ने किया बरी

जबलपुर  हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह की युगलपीठ ने…

15 minutes ago
मध्य प्रदेश में आज से तबादलों का दौर शुरू, 15 जून तक बड़े पैमाने पर होंगे ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में आज से तबादलों का दौर शुरू, 15 जून तक बड़े पैमाने पर होंगे ट्रांसफर

 भोपाल  मध्य प्रदेश में आज से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटने जा रहा है। यानी…

25 minutes ago
राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं लोकभवन में पुष्पगुच्छ भेंट…

44 minutes ago
TMC सांसद पर हमले पर बोले CM साय, आरोप-प्रत्यारोप छोड़ जनहित के मुद्दों पर करें काम

TMC सांसद पर हमले पर बोले CM साय, आरोप-प्रत्यारोप छोड़ जनहित के मुद्दों पर करें काम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद पर हमले के बाद आरोप-प्रत्यारोप…

56 minutes ago
पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की बात

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की बात

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की…

1 hour ago
CG : शादी घर से निकल नदी गया युवक, डूबने से मौत …

CG : शादी घर से निकल नदी गया युवक, डूबने से मौत …

बलरामपुर। गागर नदी में डूबे युवक के शव का सोमवार को तैरते हुए मिला. ग्रामीणों…

1 hour ago