रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित प्रोजेक्ट “दधीचि” अंगदान व देहदान के क्षेत्र में जनजागरूकता का प्रतीक बनता जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से अब तक 34 लोगों ने अंगदान कर समाज के लिए प्रेरणा दी है। इसी क्रम में गुढ़ियारी निवासी व जिला पंचायत रायपुर में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर विकास भास्कर ने संपूर्ण देहदान का संकल्प लिया है। इस सराहनीय निर्णय पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भास्कर को शॉल, प्रेरक पुस्तक व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास ने कहा, “मैंने देहदान का संकल्प लिया है और मैं सभी नागरिकों से निवेदन करता हूं कि वे भी मानवता की सेवा में इस पवित्र कार्य में सहभागी बनें।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रोजेक्ट दधीचि के माध्यम से अंगदान एवं देहदान के अभियान में सहभागी बनें और जरूरतमंदों को जीवनदान देने में योगदान दें। प्रोजेक्ट दधीचि का उद्देश्य शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों व आम जनता को अंगदान के लिए प्रेरित कर एक सशक्त व संवेदनशील समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम में निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन आईएएस, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव | सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में नाबालिग युवती की लाश फंदे पर…
राजनांदगांव , शिवनाथ नदी के किनारे बसे गांवों में हर साल बाढ़ के हालात निर्मित…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को समय पर…
राजनांदगांव| विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 4 जून को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव…
दुर्ग। पुलिस विभाग से बर्खास्त किए गए आरक्षक ने अपने ही घर में कीटनाशक खाकर…
राजनांदगांव | शहर के प्रमुख जलाशयों में शामिल बूढ़ा सागर में लगातार कचरा और गंदगी…