CG : 35 लाख की धोखाधड़ी मामले में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता, दो अरेस्ट

दुर्ग। जिले में दो ईटा भट्ठा संचालकों को मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 35 लाख धोखाधड़ी हुई है। पीसेगांव के रहने वाले नीलकंठ कुंभकार (62) और अभिषेक चक्रधारी से ठगों ने 12 किश्तों में पैसे लिए। ठगों ने रुपए ले लिए लेकिन उन्हें मजदूर उपलब्ध नहीं कराया। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। नीलकंठ से आरोपी ने 10 लाख 35 हजार और कमल सिंग निषाद ने 9 लाख 32 हजार ले लिए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 60 हजार कैश जब्त कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि नीलकंठ कुंभकार ने शिकायत दर्ज कराई थी की उन्हें मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में पैसे लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। ठगी के शिकार नीलकंठ ने शिकायत में बताया कि तीजराम केवट ने ईट भट्टा में मजदूर दिलाने के बहाने कुल कुल 10 लाख 35 हजार और कमल सिंग निषाद ने 9 लाख 32 हजार ले लिए।

दूसरी शिकायत में अभिषेक चक्रधारी ने भी बताया कि तेजराम केवट ने उस से भी मजदूर दिलाने के नाम पर 11 अलग-अलग किस्तों में कुल 15 लाख रुपए ठग लिए। दोनों पीड़ित से लगभग 35 लाख रुपए लेने के बाद भी मजदूर उपलब्ध नहीं कराया गया। ना ही पैसे वापस किए गए। गिरफ्तार आरोपियों ने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है । आरोपियों से 60 हजार नगद जब्त कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।35 लाख की धोखाधड़ी मामले में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता, दो अरेस्ट

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

2 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

3 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

3 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

4 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

4 hours ago