CG : 35 श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री…

30 दिन के प्रशिक्षण ने बदली पहचान

श्रमिक से प्रोफेशनल राजमिस्त्री बनने का सफर

रायपुर,

30 दिन के प्रशिक्षण ने बदली पहचान
30 दिन के प्रशिक्षण ने बदली पहचान

सरगुजा जिले के कुंवरपुर ग्राम पंचायत के 35 ग्रामीण अब सिर्फ मजदूरी करने वाले श्रमिक नहीं, बल्कि कुशल राजमिस्त्री बन चुके हैं। जिला प्रशासन और सेंट्रल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की संयुक्त पहल से आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम ने उन्हें नया हुनर और आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने भवन निर्माण की आधुनिक तकनीक, नाप-जोख, ईंट की चिनाई, प्लास्टरिंग और लेवलिंग जैसे कौशल सीखे। समापन अवसर पर सभी को राजमिस्त्री टूल किट भी प्रदान की गई, ताकि वे तुरंत अपने हुनर को रोज़गार में बदल सकें। पहले सामान्य मजदूरी करने वाले ये ग्रामीण अब आत्मविश्वास से खुद को प्रोफेशनल राजमिस्त्री कह सकते हैं। उनकी यह नई पहचान न केवल उनके परिवार की आय बढ़ाएगी, बल्कि गांव की प्रगति की रफ्तार भी तेज करेगी।

कलेक्टर विलास भोसकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत हुए हैं। इन्हें समय पर पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में राजमिस्त्रियों की जरूरत को देखते हुए युवाओं को इसका प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। इससे उन्हें उनके गांव में ही सम्मानजनक रोजगार मिलने के साथ ही आय का बेहतर जरिया मिला है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago