CG : 4 साल बाद ससुराल लौटी बहू, प्रताड़ना से परेशान सास ने मांगी इच्छामृत्यु …
सूरजपुर। आमतौर पर दहेज और घरेलू प्रताड़ना के मामलों में बहू के पीड़ित होने की खबरें सामने आती हैं। लेकिन सूरजपुर से एक उल्टा मामला सामने आया है, जहां बहू की प्रताड़ना से परेशान एक सास ने खुद इच्छामृत्यु की मांग कर दी। इस घटना ने पारिवारिक रिश्तों के बदलते स्वरूप और बढ़ते विवादों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के लटोरी की रहने वाली शकुंतला पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी ही बहू पर मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने बताया कि, उनकी बहू रागनी मिश्रा उन्हें लगातार परेशान कर रही है और पैसों की मांग कर रही है। शकुंतला पाण्डेय के अनुसार, 3 अक्टूबर 2021 को उनकी बहू ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर घर छोड़ दिया था। उस दौरान उनके बेटे वेद प्रकाश और पूरे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब करीब चार साल बाद बहू के वापस घर लौटने के बाद स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है। सास का आरोप है कि बहू दोबारा से मानसिक दबाव और आर्थिक मांगों के जरिए उन्हें परेशान कर रही है, जिससे तंग आकर उन्होंने इच्छामृत्यु की मांग कर दी।
इस पूरे मामले में पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा है, जहां आपसी समझाइश और सुलह का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस की कोशिश है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत से समाधान निकाला जाए।
समय पर मिली प्रशासनिक सहायता से बचा प्रवेश, पिता ने जताया आभार रायपुर, जशपुर जिला…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में…
राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…
रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…
दतिया दतिया में हो रहे उपचुनाव का प्रत्याशी अभी किसी दल ने घोषित नहीं किया…
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल और साइबर सुरक्षा के लिए एनजीओ, महिला आयोग और गूगल…