छत्तीसगढ़

CG : 4 हाई कोर्ट में भरेंगे जजों के खाली पड़े पद, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए ये नाम

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाई कोर्ट में छह जजों को नियुक्त करने की सिफरिश की है. इनमें दो अतिरिक्त जजों का तबादला और स्थायी जज बनाने का भी मामला है. कॉलेजियम की इस सिफारिश में चार महिला जज भी शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में अतिरिक्त जज जस्टिस मोक्षा खजूरिया काजमी और जस्टिस राहुल भारती को बॉम्बे हाईकोर्ट में स्थायी जज नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई है. कॉलेजियम ने कलकत्ता हाई कोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल चैताली चटर्जी को जज बनाए जाने की संस्तुति की है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वकील शमीमा जहां और न्यायिक अधिकारी यारेनजंगला लोंगकुमेर को गुवाहाटी हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है. इनके अलावा न्यायिक अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की भी सिफारिश की गई है. इससे पहले बीते साल नवंबर में कॉलेजियम की सिफारिश के बाद तीन अलग-अलग हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए थे. सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अगस्टिन जॉर्ज मसीह और गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संदीप मेहता को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नियुक्त कर दिया था.

kgnews

Recent Posts

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन…

19 minutes ago
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है -…

24 minutes ago
विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम

विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम

विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के…

25 minutes ago
महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन…

36 minutes ago
जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर   दिल्ली के होटल में लगी आग की वजह से पूरे देश में चिंता है.…

56 minutes ago
पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित…

1 hour ago